लखीमपुर खीरी: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से अभद्रता पड़ी भारी...दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पांच दरोगा चौकी प्रभारी बने, दो के कार्य क्षेत्र बदले

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम जी पांडेय से अभद्रता करने वाले थाना सिंगाही के दरोगा राणा प्रताप सिंह को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा पांच दरोगाओं को चौकी इंचार्ज के पद पर भेजा है। दो दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।

दरअसल रविवार की शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कस्बा बेलरायां निवासी श्याम जी पांडेय सदस्यता अभियान की बैठक निपटाकर अपने घर जा रहे थे। कस्बा सिंगाही के मुख्य चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस ने उनकी कार रोक ली थी। सीट बेल्ट न लगाने पर सिपाही वीडियो बनाने लगे। इस पर उन्होंने अपना परिचय दिया। मौके पर पहुंचे दरोगा राणाप्रताप सिंह ने परिचय देने के बाद भी पूर्व जिलाध्यक्ष से अभद्रता कर दी। इससे आक्रोशित तमाम कार्यकर्ता चौराहा पर पहुंच गए थे और हंगामा किया था। एसपी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर आधी रात तक चला हंगामा समाप्त हुआ था। सोमवार की देर रात एसपी गणेश प्रसाद साहा ने आरोपी दरोगा राणा प्रताप सिंह को लाइनहाजिर करते हुए पांच दरोगाओं को नई तैनाती दी है। दो दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन से एसआई अनिल सिंह पंकज को थाना संपूर्णानगर की पुलिस चौकी खजुरिया और थाना संपूर्णानगर से एसआई विशाल सिंह तोमर को पुलिस चौकी परसपुर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई तेज प्रताप सिंह को थाना मैलानी की बरगद पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई कृष्ण पाल अब जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी होंगे। थाना ईसानगर से एसआई सुनील तिवारी को एसएसआई सदर कोतवाली और पुलिस लाइन से राजकुमार सरोज को थाना ईसानगर का एसएसआई बनाया गया है। वेदप्रकास सिंह को पुलिस लाइन से देवकली पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया है।

संबंधित समाचार