देश में कोरोना मामले 82 लाख के पार, सक्रिय केस 5.63 लाख
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 82 लाख के पार पहुंच गई जबकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.63 लाख के करीब रह गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 39,834 नए मामले …
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 82 लाख के पार पहुंच गई जबकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.63 लाख के करीब रह गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 39,834 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 82,23,228 हो गया है और मृतकों की संख्या 389 और बढ़कर 1,22,540 हो गयी है।
देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 46,085 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 75,35,678 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 6,879 की और कमी दर्ज की गयी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,63,579 रह गयी है। कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या बढकर फिर से 1,25,109 पहुंच गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 89,676 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 50,592 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल 36,761 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।
