अयोध्या: रामपथ पर मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को बदमाशों ने लूटा, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या मे सुबह मार्निंग वॉक कर रही एक महिला की दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए। यह घटना थाना कैंट के सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने हुई। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वहां की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों की तलाश कर रही है।

महिला सहादतगंज निवासी है जिसका नाम गीता त्रिपाठी जो सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी सामने से एक काली पल्सर पर दो युवक वहां आए और महिला के पास पहुंचते ही बाइक धीमा कर उसकी चेन खींचकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता महिला ने कैंट थाने में घटना की शिकायत की। वहीं, थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि राम पथ पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है, हम कैमरों के माध्यम से दोनों बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करेंगे। मुकदमा दर्ज हो चूका है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: तीन विधानसभाओं को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, राहगीरों को परेशानी

संबंधित समाचार