बरेली: दो दिन बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बंद मिला खुसरो अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चस्पा किया नोटिस

बरेली, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पत्र लिखे जाने के दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को शेर अली जाफरी के खुसरो अस्पताल की जांच करने पहुंची लेकिन वहां गेट पर ताला लटका मिला। 


अस्पताल को सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। छात्रों को डी फार्मा की डिग्री देकर करोड़ों की ठगी के मामले की जांच कर रही पुलिस महकमे की एसआईटी को जाफरी के खुसरो अस्पताल के भी अवैध सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सीएमओ को पत्र लिखा था। आसपास के लोगों के मुताबिक दो दिन पहले तक अस्पताल चल रहा था और उसमें अच्छी-खासी संख्या में मरीज भी आ रहे थे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि टीम को अस्पताल बंद मिला है। अस्पताल को सील कर नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित समाचार