टेंट कारोबारी की खड़ी कार में लगी आग : पीड़ित ने लोगों की मदद से 15 मिनट में बुझाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना थाना अंतर्गत  पावर हाउस चौराहे पर गुरुवार को टेंट कारोबारी की खड़ी कार में आग लग गई। पीड़ित ने लोगों की मदद से 15 मिनट में खुद आग बुझा ली।

पुराना किला सदर निवासी टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर उन्होंने अपनी कार पावर हाउस चौराहे के पास स्थित गांधी आश्रम के सामने खड़ी की थी। तभी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी दिनेश को दी। वह अपने कर्मचारियों के साथ जब वहां पहुंचे तो देखा कि कार से आग की लपटें निकल रही थीं। घटना से वहां हड़कंप मच गया।

आनन-फानन दिनेश वह कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर करीब 15 मिनट बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। हालांकि कार तब तक जल चुकी थी। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक कारोबारी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर ठेकेदार की मौत

 

संबंधित समाचार