खड़ी कार को हटाने के विवाद में दम्पति पर चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल दम्पत्ति ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

लखनऊ, अमृत विचार : सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत भागीरथी इनक्लेव में रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक दम्पत्ति जख्मी हो गए। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र के मुताबिक, भागीरथी इनक्लेव निवासी अनिकेत सक्सेना सपरिवार रहते हैं। बताया कि सोमवार शाम करीब 07 बजे वह पत्नी को लेकर अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच चौराहे पर एक सफेद रंग की कार रास्ता घेरे खड़ी थी। इस पर अनिकेत ने कार चालक आकाश सिंह से गाड़ी को वहां से हटाकर रास्ता देने को कहा तो चालक अभद्रता करने लगा।

विरोध में करने पर आकाश सिंह साथी आनंद सिंह के साथ मिलकर दम्पत्ति से मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस बीच आरोपी दम्पत्ति पर चाकू से हमला कर वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ेुं- टेंट कारोबारी की खड़ी कार में लगी आग : पीड़ित ने लोगों की मदद से 15 मिनट में बुझाई आग

संबंधित समाचार