बुकिंग.कॉम ने यात्रा को बनाया आसान...सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साझा की कहानी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि बुकिंग.कॉम ने यात्रा को बहुत आसान बना दिया है। बुकिंग.कॉम जो दुनिया की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों में से एक है। यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर यात्रा को एक 'कनेक्टेड ट्रिप' में बदल दिया जाए, जहां सब कुछ एक ही जगह से आसानी से प्लान हो सके। 

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने बुकिंग.कॉम के भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार के साथ मिलकर एक गाइडेड कुकिंग सेशन का मजा लिया। इस आयोजन में बुकिंग.कॉम पर उपलब्ध कई रोमांचक अनुभवों और आकर्षणों में से एक पर खास ध्यान दिया गया। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने अपने पकवानों से प्रेरित यात्रा की कहानियां साझा कीं। उन्होंने यहां अपने पसंदीदा एवोकैडो और खीरे की सुशी के साथ सत्तू के पराठे, बैंगन और टमाटर की चटनी बनाना सीखा, जो बिहार का एक खास व्यंजन है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, यात्रा करना मेरा जुनून है। मुझे जहां भी जाना हो, वहां की संस्कृति में घुलना-मिलना, लोकल बाजारों में खरीदारी करना और स्थानीय खाने का आनंद लेना बहुत पसंद है। लेकिन यात्रा की प्लानिंग करना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फ्लाइट, होटल और बाकी गतिविधियों को संभालना थका देने वाला काम हो सकता है। शुक्र है कि बुकिंग.कॉम ने इसे आसान बना दिया है। अब यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से अपनी यात्रा की सारी चीजें बुक कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

 ज़हीर इकबाल ने कहा, खानपान भारत की संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसमें लोगों को एक साथ जोड़ने की ताकत है। जब भी मैं यात्रा करता हूं, तो हमेशा वहां के लोकल खाने का स्वाद लेना पसंद करता हूं। इसलिए मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जो भारतीय यात्रियों के लिए बुकिग.कॉम के शानदार अनुभवों को सामने लाता है। अब पर्यटक जापान में सुशी बनाने की क्लास हो या कोलकाता के स्ट्रीट फूड का मजा लेना, इन सबको आसानी से बुक कर सकते हैं, अब सब कुछ उनकी पहुंच में है। 

ये भी पढे़ं : मुंबई: अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने किए सह्याद्री गणपति के आलौकिक दर्शन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आजमगढ़ को पर्यटन हब बनाने की बड़ी पहल: योगी सरकार ने 617 लाख रुपये स्वीकृत किए, 11 प्राचीन धार्मिक स्थलों का होगा विकास
बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई: एचएम ग्रीन सिटी का संचालक बाबा पठान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
यूपी में सुरक्षा, जांच और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को 600 करोड़, आधुनिक पुलिसिंग से लेकर कानून-व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस
UPHESC Assistant Professor 2026: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा आज से, सख्त इंतजाम
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित, आगबबूला अपर्णा यादव ने किया प्रदर्शन: सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया, बोलीं- देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी!