बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करने को तैयार पुलकित सम्राट, फिल्म की शूटिंग पूरी; ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है। 

Pulkit Samrat ने टिप्स फिल्म्स के साथ मिलाया हाथ

इस प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के साथ पुलकित सम्राट के सहयोग के कारण इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पिछले साल से ही चर्चा में था प्रोजेक्ट

हाल ही में रिलीज फिल्म 'ग्लोरी' में पुलकित के प्रदर्शन और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। इसी बीच इस नई फिल्म के शूटिंग खत्म होने की खबर ने उनके फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है।

जानिए कैसी होगी पुलकित सम्राट की नई फिल्म

पुलकित सम्राट लंबे समय से अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में काम करते आए हैं और उन्होंने कमर्शियल एंटरटेनर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदारों में भी अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी यह नई फिल्म उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जा रही है। फिलहाल फिल्म के मेकर्स आने वाले महीनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  : 
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ओडिशा CM माझी, फ्रंटलाइन वॉरियर्स को किया सलाम

 

 

 

संबंधित समाचार