राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह शुरू, 59 छात्रों को पहनाए जाएंगे स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर रही हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर सम्मलित हुए। जो छात्रों को दीक्षा उपदेश देंगे। समारोह में पिछड़ा वर्ग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।

SHAKUNTAL

समारोह में सभी विभागों के 1615 छात्रों को उपाधि व 159 पदक वितरित किए जाएंगे। इसमें 59 स्वर्ण, 50 रजत और 50 कांस्य पदक शामिल हैं। कुलाध्यक्ष स्वर्ण पदक चिन्मय शुक्ला, मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक कला एवं संगीत संकाय में तेजल कनौजिया, वाणिज्य से शिवानी अग्रवाल, विशेष शिक्षा प्रेमांशी साहू, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की आकांक्षा शर्मा को वितरित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह से पहले गुरुवार को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें प्रो. शेफाली यादव कुलाध्यक्ष की भूमिका में नजर आई और मुख्य अतिथि पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में डॉ. महेश चौधरी, डॉ. देवेश कटियार विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा बने।

साक्षी को मिले दो गोल्ड 
कानपुर निवासी एमएससी IT की छात्रा साक्षी कटियार ने अपने नाम दो गोल्ड मेडल किए। उनके पिता एक बिजनेस मैन और मां एक टीचर हैं। साक्षी का कहना है वे बचपन से ही कुछ ऐसा करना चाहती थी की जिससे लोगों को उनपर गर्व हो। उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरूआत हैं आगे वे और भी मेहनत करेंगी। इसके बाद का प्लान रिसर्च की क्षेत्र में आगे बढ़ना है और इसके बाद प्रोफेसर। 

यह खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ेः  लखनऊ यूनिवर्सिटी में Pre-Convocation Celebration, उद्गम की हुई शुरुआत

संबंधित समाचार