बदायूं : बारिश में गिरी छत, ननिहाल में रह रहे युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गुरुवार रात थाना उघैती क्षेत्र के गांव सराह बघौली में हुआ हादसा

उघैती/बदायूं, अमृत विचार। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश का कहर जारी है। कई जगहों पर कच्चे मकानों की दीवारें और छतें गिरने के मामले सामने आए हैं। गुरुवार रात थाना उघैती क्षेत्र के गांव सराह बघौली में एक छत गिर गई। मलबे के नीचे दबकर ननिहाल में रह रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए चंदौसी के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना उघैती क्षेत्र के गांव मेवली निवासी प्रदीप शाक्य (22) पुत्र भूपशंकर शाक्य काफी समय से अपने मामा राम बहादुर के घर, गांव सराह बघौली में रह रहा था। गुरुवार रात वह कमरे में सोया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य लोग कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में कमरे की छत अचानक गिर गई, जिससे प्रदीप शाक्य मलबे के नीचे दब गया। तेज आवाज सुनकर परिजन जाग गए और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर प्रदीप को बाहर निकाला। परिजन उसे चंदौसी के अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले आए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा