सीतापुर: जबरन कब्जेदारी को लेकर बिफरे विधायक ज्ञान तिवारी, किया हंगामा, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने जबरन कब्जेदारी को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि थाने के करीब दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किया गया, दबंग असलहों से लैस थे। फिर भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष को दोषी बनाते हुए समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। सेउता चौराहे पर कुलदीप पांडे की दुकान है।

cats

विधायक का कहना है कि रात के अंधेरे में असलहाधारियों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। ये सभी दूसरे वर्ग से जुड़े हुए थे। विधायक का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में तनाव जैसी स्थिति बन गई। हंगाम के बीच बढ़ते बवाल के दौरान रोड जाम हो गई। सीतापुर- बहराइच मार्ग का आवागम बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें:-IAS-IPS Transfer: गृह मंत्रालय ने 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

 

संबंधित समाचार