हरदोई: हत्यारोपी प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार, मनरेगा के पैसों के लिए किए गए हमले में घायल अधेड़ की हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मनरेगा के पैसों के लिए घर में घुस कर किए गए हमलें में घायल अधेड़ की मौत को लेकर पुलिस के ऊपर हमलावरों का बचाव कराने के आरोप के चलते काफी बवाल हुआ था। जिस पर एसपी ने एसएचओ कासिमपुर रामलखन को लापरवाह मानते हुए उन्हे निलंबित कर दिया था। मामले में प्रधान, उसके पति और पुत्र समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान पुत्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि कासिमपुर थाने के महमूदपुर धतिगड़ा में वहां के रतिराम और प्रधान गुड्डी के बीच मनरेगा के पैसों को ले कर गाली-गलौज हुआ और उसी बीच घर में घुस कर रतिराम के ऊपर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया गया था, जिसकी 8 सितंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

रतिराम की पत्नी शर्मा देवी और पत्र हेमनाथ ने पुलिस के ऊपर उसकी रिपोर्ट न दर्ज कर हमलावरों का बचाव करने का आरोप लगाया। रतिराम के शव को एसपी बंगले के सामने रख कर वहां प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद पुलिस ने प्रधान गुड्डी,उसके पति निरंजन व पुत्र शुभम के अलावा कौशल उर्फ मलिखे, जसवंत, रामजी व श्यामजी के खिलाफ केस दर्ज किया।

उधर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में एसएचओ कासिमपुर रामलखन की लापरवाही मानते हुए उन्हे  निलंबित कर दिया था। उसके बाद से पुलिस नामज़द किए गए हमलावरों की तलाश में जुटी थी,उसने प्रधान पुत्र शुभम व उसके दोस्त शुभम को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से लोहे का पाइप और लाठी बरामद की है।

यह भी पढ़ें:-IAS-IPS Transfer: गृह मंत्रालय ने 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव