हरदोई: गर्भवती की मौत, मायकेवालों ने लगाया पति और देवर पर ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता बोला...दामाद मां को देता था सारी कमाई,मांगने पर पत्नी की करता था पिटाई

हरदोई, अमृत विचार। गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत होने पर उसके पति ने कई दिनों से बुखार आने की बात बताते हुए उसी से मौत होना बताया है, जबकि गर्भवती के पिता का आरोप है कि उसका दामाद अपनी सारी कमाई मां के हवाले कर देता था,लेकिन जब उसकी पत्नी खर्च के लिए पैसे मांगती थी तो उसकी पिटाई कर देता था। उसने पति और देवर के ऊपर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

उसका कहना था कि पिटाई किए जाने से गर्भवती की नाक से खून भी आ गया था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पिहानी कोतवाली के दहेलिया निवासी समीर की शादी करीब दो साल पहले लखीमपुर खीरी ज़िले के सिकलापुर थाना मोहम्मदी निवासी जमील उर्फ मुन्ना की 22 वर्षीय महविश के साथ हुई थी। महविश गर्भवती थी। गुरुवार की शाम को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति समीर का कहना है कि उसकी पत्नी को कई दिनों से बुखार आ रहा था, उसका काफी इलाज भी हुआ, लेकिन कुछ फायदा नहीं पहुंचा। बेटी की मौत की खबर सुनकर दहेलिया पहुंचें। 

महविश के पिता जमील उर्फ मुन्ना का आरोप है कि उसका दामाद समीर अपनी सारी कमाई अपनी मां के हाथ में दे देता था और जब उसकी पुत्री महविश खर्चे के लिए पैसे मांगती तो समीर और उसका छोटा भाई हसीब उसकी पिटाई करने लगता था। जमील उर्फ मुन्ना का आरोप है कि उसके दामाद समीर ने अपने भाई हसीब के साथ महविश की गर्भवती हालत में बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 8 लाख रुपये का मामला: अधेड़ ने शराब पीकर किया बवाल, चलाया ईंट- पत्थर...ट्रकों में तोड़फोड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात