Kanpur: युवक को पीटकर खरंजे में घसीटा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस के पहुंचते ही भागे आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरौंटी गांव में एक मजदूर को मामूली विवाद के बाद पहले पीटा गया। इसके बाद उसको खरंजे में घसीटा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस को देखते ही आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरौंटी गांव निवासी 35 वर्षीय रामराज पासी लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। 15 दिन पहले वह गांव लौटा था। शुक्रवार की शाम उसका किसी बात को लेकर गांव में विवाद हो गया। विवाद के बाद दबंगों ने पहले तो उसको पकड़कर पीटा। इसके बाद उसके हाथ-पैर पकड़कर जबरन पक्के खरंजे में घसीटा। काफी दूर तक आरोपी उसके हाथ पकड़े हुए घसीटते ले गए।

कुछ ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घायल युवक को सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कोर्ट की अनुमति पर दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात; पैदा हुई जीवित बच्ची...24 घंटे बाद मौत, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार