Kanpur: ट्रेड शो में पहली बार जाएंगे कृषि निर्यातक भी, वियतनाम के कंट्री पार्टनर बनने से कृषि उत्पादों के ऑर्डर मिलने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वियतनाम के कंट्री पार्टनर बनने से कृषि उत्पादों के ऑर्डर मिलने की संभावना

कानपुर, अमृत विचार। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शहर से पहली बार कृषि उत्पादों से जुड़े निर्यातक भी शामिल होंगे। दो निर्यातकों ने इसके लिए पंजीयन कराया है। लेदर और टेक्सटाइल उद्योग की पहचान रखने वाले शहर से कृषि क्षेत्र में निर्यात बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ट्रेड शो में वियतनाम के कंट्री पार्टनर होने से कृषि निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है।  

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होने वाले ट्रेड शो के लिए शहर से अब तक 32 ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी यह संख्या और बढ़ सकती है। इनमें दो निर्यातक संगीता सिंह और रवि गुप्ता कृषि उत्पादों का निर्यात करते हैं। ये निर्यातक मोटा अनाज, मिर्च आदि लेकर ट्रेड शो में जाएंगे। 

फियो अधिकारियों का कहना है कि इससे शहर से होने वाला लगभग 2 सौ करोड़ का कृषि निर्यात और बढ़ेगा। ट्रेड शो में वियतनाम के खरीदार आने से कृषि निर्यातकों ने उम्मीद लगा रखी है। फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में कृषि क्षेत्र से जुड़े 23 निर्यातक हैं। ये लोग  जामुन, जामुन की गुठली, आम का पल्प, मोटा अनाज आदि प्रमुख रूप से निर्यात कर रहे हैं। 

80 देशों के खरीदार होंगे शामिल

इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार 2500 एक्जिबिटर्स और सवा लाख से ज्यादा बिजनेस लीड्स को आमंत्रित किया गया है। एक लाख बीटूबी (बिजनेस टू बिजनेस) विजिटर्स के साथ 80 देशों के 600 सौ से ज्यादा खरीदार आएंगे। ट्रेड शो 3.5 लाख बीटूसी (बिजनेस टू कस्टमर्स) विजिटर्स भी आमंत्रित किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Etawah Accident: पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति की सड़क हादसे में मौत...Landmark Hotel के मालिक दीपक कोठारी की पत्नी घायल

संबंधित समाचार