Kanpur News: अब बिंदकी में मिला स्वाइन फ्लू का रोगी...शहर में तीन रोगियों का चल रहा इलाज, एक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोगियों के परिजनों की भी होगी जांच, चिकित्सा विभाग सतर्क

कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार देर रात एक निजी अस्पताल की रिपोर्ट में एक और व्यक्ति में स्वाइनफ्लू की पुष्टि हुई है। वह बिंदकी फतेहपुर का रहने वाला है। कानपुर में स्वाइनफ्लू के तीन रोगियों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को एक रोगी की मौत भी हो चुकी है।

स्वाइनफ्लू रोगी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। रोगियों के परिजनों की जांच शुक्रवार को की जाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक और जिले के सीएमओ ने सभी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएमओ डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि रोगियों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। उनके परिजनों की भी जांच की जायेगी। 

शुक्रवार को शहर के ऑक्सीजन प्लांट को मॉक ड्रिल के रूप में परखा गया। जांच के दौरान सभी प्लांट का रखरखाव, मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद प्लान बी का उपयोग और ऑक्सीजन की सप्लाई का लेखाजोखा परखा गया। उर्सला, डफरिन  और जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं सभी जगहों पर जांच की गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ट्रेड शो में पहली बार जाएंगे कृषि निर्यातक भी, वियतनाम के कंट्री पार्टनर बनने से कृषि उत्पादों के ऑर्डर मिलने की संभावना

संबंधित समाचार