Unnao Crime: चेन स्नैचिंग करते हुए युवक को भीड़ ने पकड़ कर की पिटाई...घटना का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के कचौड़ी गली में चेन स्नैचिंग की एक घटना में लुटेरे को स्थानीय लोगों ने पकड़कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की शुरुआत तब हुई जब लुटेरा एक महिला से चेन छीनकर भाग रहा था। घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा कि लुटेरा भागने की कोशिश कर रहा था। 

मौजूद लोगों ने युवक का पीछा किया और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। स्थानीय निवासियों ने लुटेरे की कड़ी धुनाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लुटेरे के कपड़े फट गए और उसकी स्थिति काफी खराब हो गई। इस दौरान हुई पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लुटेरे की पिटाई की पूरी घटना देखी जा सकती है। 

वीडियो में साफ नजर आता है कि लुटेरा अत्यधिक पिटाई के बाद जख्मी और बेहाल हो गया था। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरे को भीड़ से बचाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पुलिस के अनुसार, लुटेरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao: यहां ‘सड़क’ में गड्ढे नहीं गड्ढों में ‘सड़क’...उन्नाव-हरदोई हाईवे पर भरमार, हादसे के लोग हो रहे शिकार

संबंधित समाचार