कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों में भेड़िये की अफवाह से लोगों में फैली दहशत, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भेड़िया जैसा जानवर हुआ गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

सोरों, अमृत विचार। तीर्थ नगरी के रेलवे रोड पर भेड़िया आने की अफवाह से लोगों में दहशत है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए भेड़िए जैसे जानवर का वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में भेड़िया होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद लोगों में दहशत बरकरार है। अधिकांश लोग इसे भेड़िया बताकर अपने-अपने घरों की सावधानी बरत रहे हैं।
 
सोरों में भेड़िया की अफवाह से दहशत फैल गई। स्टेशन रोड पर गली में शुक्रवार को रात के समय सीसीटीवी में ये जानवर कैद हो गया। सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीर्थ नगरी के स्टेशन रोड निवासी रामगोविंद महेरे के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भेड़िया जैसा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। सीसीटीवी में अचानक जानवर को देखकर परिजन दहशत में आ गए। इसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सीसीटीवी में इस जानवर को देखा। सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले एक बकरी को भी जानवर उठाकर ले गया था। वन विभाग के पास भी यह वीडियो पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी विवेक ने बताया कि जो जानवर सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है, उसकी पूंछ लंबी दिखाई दे रही है। क्षेत्र में कौन सा जानवर है। इसकी जानकारी के लिए रात में निगरानी को टीम लगाई जाएगी। यह भेड़िया नहीं लग रहा है।

संबंधित समाचार