Kanpur Ghatampur Flood: यमुना में आई बाढ़, एक दर्जन गांव प्रभावित, किसानों की फसल डूबी, घरों में घुसा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्जन गांवों के किसानों की ज्वार की फसल डूब गई है। वहीं हरदौली सहित एक दर्जन गांव यमुना नदी की चपेट में है। गांव में घरों में पानी घुस गया है। एसडीएम घाटमपुर ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर चौकियां स्थापित करने के आदेश दिए हैं।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटरी, काटर, गडाथा, इमरतेपुर, कुटरा, मकरंदपुर, टिकरी, गौरवा कछार, अकबरपुर बीरबल, मऊ नखत आशिक, हरदौली आंशिक, रामपुर, लोहरी मऊ, अस्वासपुर, मऊ, समूही सहित एक दर्जन गांव यमुना नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 

जबकि गड़ाथा गांव में चारों ओर से यमुना नदी का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खतरे की निशान के करीब यमुना का जलस्तर पहुंच गया है। अकबरपुर के ग्राम प्रधान रामकुमार कर्णधार ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 

खतरे के निशान से कुछ आंशिक दूरी बची है और उक्त गांवों में किसानों की ज्वार की फसल डूब गई है। फिलहाल एसडीम यजुवेंद्र सिंह बाढ़ प्रभावित गांव का स्थलीय निरीक्षण किया और चौकिया स्थापित करने के निर्देश के साथ-साथ आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात करने के निर्देश दिए। 

एसडीएम घाटमपुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में संबंधित लेखपालों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर बाढ प्रभावित गांवों को चिन्हित कर बाढ़ से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Etawah: पुलिस को मिली कामयाबी; लूट की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा