बाराबंकी: रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के क्षत विक्षत शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के कोतवाली हैदरगंढ़ क्षेत्र में आज रेल लाइन पर युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह धान की कटाई करने जा …

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के कोतवाली हैदरगंढ़ क्षेत्र में आज रेल लाइन पर युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह धान की कटाई करने जा रहे गांव के किसानों ने रेलवे पटरी पर प्रेमी युगल के शव देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और रेलवे चाभी मैन राज कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार