Auraiya News: यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा...ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। लगातार बढ़ रहे युमना नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। शनिवार रात से घट रहे जलस्तर से अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हर घंटे दो सेमी जलस्तर घट रहा है। जिससे अब यमुना खतरे के निशान से बाहर हो गई है। इधर, यमुना पुल की बाउंड्री गिर गई है। जिससे खतरा बना हुआ है। डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।

कोटा बैराज व सिंध नदी से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी थी। जिसके कारण यमुना का जलस्तर खतरे के प्वाइंट 113 से पार हो गया। जिस पर शनिवार की देर शाम डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार रहकर नजर बनाए रखें। 

auraiya news

उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ग्राम में खाना, पानी, दवाई  सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इधर रविवार की रात से जलस्तर घटने लगा। रविवार की सुबह से हर घंटे दो सेमी जलस्तर घटने लगा। दोपहर तक यमुना का जलस्तर 112 तक पहुंच गया था। इसके साथ ही लगातार घट रहा था। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: अवनीश के साथी 50 हजार के इनामिया जितेश झा, हरेन्द्र मसीह और अली अब्बास फरार घोषित...पुलिस ने घर पर कराई मुनादी

संबंधित समाचार