Mahoba Crime: बहू की कुल्हाड़ी से हत्याकर ससुर ने फांसी लगाकर दी जान...घर पर मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सौरा का मामला

महोबा, अमृत विचार। बहू-ससुर के बीच हुए विवाद के चलते ससुर ने शराब पीकर बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। शराब का नशा उतारने पर घबराए ससुर ने यूपी से सटे मध्य प्रदेश के एक गांव में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना महोबा जनपद के थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम सौरा की है। पुलिस ने बहू के शव का पंचनामा कर दिया जबकि ससुर का शव सीमा विवाद के चलते खबर लिखे जाने तक नहीं उठाया गया था।

थाना महोबकंठ के ग्राम सौरा निवासी गोपाल कुशवाहा 55 का आए दिन बहू से विवाद होता रहता था। ससुर शराब पीने के बाद बहक जाता था और बहू से गाली-गलौज करता था, रविवार को शराब पीने के बाद ससुर ने बहू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

बहू ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर ससुर ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से बहू माया देवी 32 पर कई वार कर दिए। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बहू की मौत के बाद जब ससुर का नशा उतरा तो वह बुरी तरह घबरा गया और घर छोड़कर भाग गया। गांव से चंद कदम की दूरी पर मध्य प्रदेश की सरहद में एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लोग ने गोपाल कुशवाहा का शव लटका हुआ देखा तो मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी। एमपी की पुलिस ने सीमा विवाद के चलते तहरीर नहीं ली, जिससे खबर लिखे जाने तक गोपाल के शव का पंचनामा नहीं हो पाया। सीमा विवाद के चलते मृतक के परिजन यूपी-एमपी थाने के चक्कर लगाते रहे। एक साथ बहू और ससुर की मौत से मृतक के घर में रोना पीटना मचा हुआ है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा