सीतापुर: महोली में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के साथ हुई फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महोली के चड़रा गांव में मामूली बातचीत के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें मारपीट हुई, एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि चड़रा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसको लेकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के हलका दरोगा ने केस दर्ज कराया है। गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस गश्त पर है।

यह भी पढ़ें:-संभल में भीषण हादसा: सड़क किनारे बैठे लोगों को बोलेरो पिकअप ने रौंदा, चार की मौत, पांच घायल

 

संबंधित समाचार