मथुरा में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र में रविवार की रात दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने की भिड़न्त में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान बल्देव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हमीरपुर गांव निवासी सोनवीर सिंह (32) एवं अबैरनी निवासी कृष्णा (22) के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि हादसे में घायल कृष्णा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुए है।

ये भी पढ़ें- मथुरा में महिला को बातों में उलझा कर उसका बच्चा चुराया, CCTV में कैद चोर

संबंधित समाचार