आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर साधा निशाना, कहा,संविधान के सबसे बड़े लुटेरे यही लोग 

 संभल, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना है कि इनके आरक्षण को सपा, बसपा, कांग्रेस ने छीनकर इन्हें सत्ता से या समृद्धि से कोसों दूर रखा। तुरैहा को पिछड़ी में डालकर इनके हिस्से को लूटने का काम पिछली सरकारों ने किया।

 संभल में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए मंत्री संजय निषाद ने संविधान बदलने के सवाल पर कहा कि सबसे बड़े संविधान के लुटेरे यही लोग हैं। संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन कांग्रेस ने किया है और सपा, बसपा के सहयोग से है। राहुल गांधी जितनी भी राष्ट्र विरोधी ताकती,समाज विरोधी व भारत विरोधी ताकतों से संबंध स्थापित कर रहे हैं तो आज नहीं तो कल आतंकवादियों के साथ मिलने की कोशिश करेंगे।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति माफिया के कब्रिस्तान में जाकर फातिहा पढ़ता हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। उससे मठ, मंदिर के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसकी निंदा करते हैं। इससे पूर्व मंत्री संजय निषाद का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, संजय सांख्यधर, शोभित गुप्ता, इमरान तुर्की,अर्जुन वाल्मीकि व मुकुल रस्तोगी  आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई

संबंधित समाचार