सोनीपत: सड़क हादसे में पांच की मौत, 10 घायल
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के गांव पाई के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई। साथ ही 10 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जिला मेरठ उकसिया से रविवार को 17 लोगों का जत्था पिकअप गाड़ी से राजस्थान स्थित बाबा मोहन दास खोली धाम गया था। …
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के गांव पाई के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई। साथ ही 10 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जिला मेरठ उकसिया से रविवार को 17 लोगों का जत्था पिकअप गाड़ी से राजस्थान स्थित बाबा मोहन दास खोली धाम गया था।
दर्शन करने के बाद लौटते वक्त दोपहर करीब ढ़ाई बजे जब कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के पाई गांव के पास पहुंचे तो पिकअप किसी वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस के साथ ही पांच एंबुलेंसों से घायलों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सकों ने उकसिया निवासी मुन्नी (25), सनेश (35), ममता (36), कालू (23) और बृजपाल (30) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घायलों में अन्य आठ को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेजा गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
