बरेली: करवा चौथ पर बाजार सज कर तैयार
बरेली,अमृत विचार। गुलाबी ठंड के साथ ही उत्सवों ने अपनी दस्तक दे दी है। चार नवंबर को करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार हो चुके हैं। एक ओर सड़कों पर मिट्टी के रंग-बिरंगे करवा बिक रहे हैं, तो सर्राफा दुकानों पर डिजायनर करवा की भी मांग है। त्योहार में केवल एक दिन शेष रह गया …
बरेली,अमृत विचार। गुलाबी ठंड के साथ ही उत्सवों ने अपनी दस्तक दे दी है। चार नवंबर को करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार हो चुके हैं। एक ओर सड़कों पर मिट्टी के रंग-बिरंगे करवा बिक रहे हैं, तो सर्राफा दुकानों पर डिजायनर करवा की भी मांग है। त्योहार में केवल एक दिन शेष रह गया है,जिसकी वजह से बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ है।
करवा चौथ का व्रत विवाहित स्त्रियां अखंड सौभाग्य प्राप्ति, पति दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करती है। महिलाओं ने पूजन में प्रयोग आने वाली सामग्री जैसे मिट्टी के बने सादे व रंग बिरंगे करवा, सींके और कलेंडर की खरीदारी कर रही हैं। अविवाहिता लड़कियों ने घरों में रंगोली सजाने के लिए अलग-अलग रंगों को भी खरीदा। पर्व को एक साथ सेलिब्रेट करने के लिए कर्मचारियों ने कार्यालय से पहले से अवकाश लेने की मारामारी मची हुई है। कुछ तो पहले से ही बाजार में पत्नियों के साथ घूम-घूम कर खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। बाजार में सोमवार को महिलाओं और युवतियों की खासा भीड़ रही।
आभूषणों से लेकर चांदी के करवा तक बाजार में मौजूद
बाजार में मिट्टी से लेकर चांदी तक के करवा सज चुके हैं। चांदी से निर्मित 150 से 450 ग्राम तक के करवा उपलब्ध हैं। तो वहीं, भारतीय कला के साथ शाही अंदाज देखकर आभूषण प्रेमियों का मन मचल रहा है। करवा चौथ और दीपावली को लेकर सर्राफा कारोबारियों ने एक बढ़कर एक आभूषणों की डिजायन को बाजार में रखा है।
चूड़ियों की दुकानें भी रही गुलजार
कोरोना काल में चूड़ी का बाजार भी एकदम सुस्त हो गया था। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर महिलाओं की भीड़ इन दुकानों पर रही। जहां रंग-बिरंगी, फैशनेबल, डिजायनर चूड़ियों की खरीदारी महिलाओं ने की तो वहीं कड़े, और जूड़ा की भी खासा मांग रही। इसके अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन जैसे लिपिस्टिक, नेलपॉलिश, बिंदी, क्रीम आदि की जमकर खरीदारी की।
