Unnao: समाजावादी पार्टी की बैठक संपंन्न...लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर, बूथ स्तर पर लोगों को साथ जोड़ने की अपील

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं से लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष अपनी कमेटियों के पदाधिकारियों के सहयोग से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों को अपने साथ जोड़े। 

उन्होंने कहा कि पीडीए जागरूक अभियान युवा फ्रंटल के अध्यक्षों द्वारा जिले में चलाया गया। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग संगठन व अल्पसंख्यक संगठन के जिलाध्यक्ष पूरे जिले में अभियान को चलाये और क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओ का भी सहयोग ले। सत्ता दल हर हथकंडे अपना रहा है। इसलिए सपाई अलर्ट रहे। लड़ाई बड़ी है। 

SP Party 1

जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पीड़ित है। समाजवादी पार्टी का नेतृत्व अखिलेश यादव इस लड़ाई को लगातार प्रदेश से लेकर लोकसभा तक लड़ रहे। बैठक में पूर्व सांसद अन्नू टंडन, राष्ट्रीय सचिव सुंदर लाल लोधी, सुधीर रावत, सुनील साजन, वीरेन्द्र शुक्ला, एड. राम कुमार, बदलू खां, धर्मेंद्र यादव, सीके त्रिपाठी, युवा सपा नेता व सभासद ओमेंद्र लोधी पंकज, राजकुमार रावत, आलोक निगम, अमन, अंजुम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में ट्रेन हादसों के बाद अधिकारी अलर्ट: पुलिस कमिश्नर और DRM ने मंधना से लेकर शुक्लागंज तक रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार