रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सभी का सहयोग जरूरी: सहप्रांत प्रचारक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रोजगार भारती के शहर स्थित चारों शिविरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसमें प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा करवा चौथ के पर्व पर मेहंदी लगायी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 15 दिन तक मेहंदी लगाने एवं ग्राहकों से संवाद करने का हुनर सिखाया गया। संघ ने कोरोना काल में …

बरेली,अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रोजगार भारती के शहर स्थित चारों शिविरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसमें प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा करवा चौथ के पर्व पर मेहंदी लगायी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 15 दिन तक मेहंदी लगाने एवं ग्राहकों से संवाद करने का हुनर सिखाया गया। संघ ने कोरोना काल में आर्थिक संकट को दूर करने और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए करवा चौथ के पावन पर्व को दृष्टि में रखते हुए मेहंदी सज्जा की विधा को चुन है।

सोमवार को ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक करमवीर एवं फन सिटी की डायरेक्टर अमिता अग्रवाल ने राजेंदर नगर स्थित शिविर पर मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स के पास शिविर का उद्घाटन आईवीआरआई के डायरेक्टर की पत्नी प्रीति सिंह, हरि मंदिर मॉडल टाउन पर मंजू अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास शिविर का उद्घाटन गायनी ऑबस सोसाइटी की अध्यक्ष डा. भारती सरन ने किया।

इस अवसर पर संघ के सह प्रांत प्रचारक ने कहा कि रोजगार देने के क्रम में समाज का सहयोग बेहद जरूरी है। इस दौरान फन सिटी के डायरेक्टर ने कहा कि रोज़गार भारती नवीनतम एवं व्यावहारिक तरीके से रोज़गार की समस्या को हल कर रही है। शुभ्रा गुप्ता ने कहा कि रोजगार के सपने साकार करने का कार्य रोजगार भारती कर रही है। कार्यक्रम का समन्वयक रोज़गार भारती के महानगर संयोजक अभिनव कटरू ने किया। प्रशिक्षक रचना सक्सेना ने प्रत्येक स्थानों पर सफल संचालन किया।

इस दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अपनी सेल बढ़ाने पर उपहार स्वरूप में भी लगवाने के लिए कूपन शिविर में भेज कर उत्साह बढ़ाया है। इसमें डा. रुचि कपूर] शालिनि अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, डा.मुक्ता पागरानी का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित समाचार