बरेली:जाफरी के खुसरो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त, अब विजय के अस्पताल की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दो साल से खुसरो अस्पताल चला रहे डॉक्टर के आग्रह पर की गई कार्रवाई

बरेली,अमृत विचार। छात्रों को डी फार्मा की फर्जी डिग्री देने के मामले में जेल गए शेर अली जाफरी का खुसरो अस्पताल चला रहे डॉ. अतुल सक्सेना ने स्वास्थ्य विभाग से अपना नाम वापस लेने का अनुरोध किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम जाफरी के प्रमुख सहयोगी विजय शर्मा के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचेगी।

पुलिस की सूचना पर करीब सप्ताह भर पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम सीबीगंज में खुसरो अस्पताल की जांच करने पहुंची थी लेकिन उस पर ताला लटका मिला तो टीम ने उसे सील कर दिया। अस्पताल डॉ. अतुल सक्सेना के नाम पर पंजीकृत मिला। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तीन दिन के अंदर अस्पताल के सभी दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया था। बुधवार को डॉ. अतुल सक्सेना ने विभाग को पत्र भेजा, जिसमें अस्पताल से अपना नाम वापस लेने की बात कहते हुए उसका पंजीकरण निरस्त करने का आग्रह किया गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डॉ. अतुल दो साल से खुसरो अस्पताल चला रहे थे। मई में उन्होंने पंजीकरण का नवीनीकरण भी कराया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जाफरी के प्रमुख सहयोगी विजय शर्मा के शांति विहार में चल रहे अस्पताल की भी जांच करने पहुंचेगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने बताया कि डॉ. अतुल सक्सेना ने पत्र लिखकर खुसरो अस्पताल से नाम वापस लेने की अनुरोध किया है। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को शांति विहार में भी अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा