सरकार बाढ़ पीड़ितों कर रही हर संभव मदद : राज्यमंत्री ने 700 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी: अमृत विचार। हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। तहसील के सभी अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के बीच रहकर राहत और बचाव के लिए कार्य करने का निर्देश है। 

यह बात खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राहत सामग्री वितरण करते हुए कही है। शुक्रवार को बाढ़ राहत केंद्र कोटवाधाम पर सरयू नदी की तलहटी में बसे बाढ़ प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी गई। बाढ़ राहत केंद्र कोटवाधाम पर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित 700 ग्रामीणों को राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राहत किट वितरित किया। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के संयोजन में सिरौलीगौसपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के चार गांव सरांयसुरजन, तेलवारी, छुरिया, भौंरीकोल के सात सौ लोगों को राहत सामग्री बांटी गई। इस मौके पर नगर पंचायत टिकैतनगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, महंत नीलेन्द्र बख्श दास, कमलाकान्त द्विवेदी, मुलायम सिंह यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने शुक्रवार को राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र सेमरी, उमराभार, अतरसुइया के 1000 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित को 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 5 किग्रा लाई, 2 किग्रा अरहर दाल, दो किग्रा भुना चना, गुड, नमक, मसाला, सरसो तेल, मोमबत्ती, माचिस, विस्कुट, आलू, तिरपाल व साबुन दिया गया। राज्य मंत्री ने एसडीएम राम आसरे वर्मा को निर्देश दिया कि शेष सभी पीड़ितों की सूची बनवाकर उनके बीच राहत सामग्री वितरित कराएं। साथ ही प्रशासन स्तर से मिल रही सुबिधाओ के बारे मे जानकारी ली।

राज्यमंत्री ने सौंपा सहायता राशि का चेक

तहसील रामसनेहीघाट अंर्तगत दो गांवों में दैवीय आपदा आर्थिक सहायता राशि की चेक राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मृतकों के परिजनों को सौंपी। ग्राम सराय शाह आलम निवासी अखिलेश पुत्र शिवनाथ की अज्ञात कारणों से  तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। राज्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्य लालजी, राजेन्द्र प्रसाद, कमलेश, आशीष कुमार, रितेश कुमार, मीना को चार लाख रुपये की मृत्यु उपरान्त दैवीय आपदा आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं ग्राम रानीमऊ तराई निवासी प्रिन्स उर्फ अर्जुन पुत्र रामभवन की दीवाल गिरने से निधन होने पर उनकी वारिस माता श्रीमती सविता पत्नी राजभवन को चार लाख रुपये की मृत्यु उपरान्त दैवीय आपदा आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

संबंधित समाचार