Video: बहराइच में भेड़िये के बाद अब लखनऊ में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने सर्तक रहने की अपील की जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद, लखनऊ, अमृत विचार। रहीमाबाद थाना अंतर्गत मनकौटी गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह तेंदुए की आहट मिलते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।  वन्य जीव की जंगल में चहलकदमी का वीडियो वायरल होने पर कई गांव में दहशत फैल गई। वहीं, अवध वन प्रभाग क्षेत्र में हिंसक जानवर के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। वीडियो का देखकर ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के घुमने के कयास लगा रहे हैं। 

दरअसल, रहीमाबाद के मनकौटी गांव में सुबह बागों में नित्यक्रिया करने गए किशोर ने जंगली जानवर को कुछ दूरी पर घूमता पाया। इसके बाद किशोर ने मोबाइल से जंगली जानवर का वीडियो बना लिया। घर लौटने पर किशोर ने परिजनों और ग्रामीणों को हिंसक जानवर के बारे में जानकारी दी। वीडियो को देख ग्रामीणों का कहना है कि बाग में तेंदुआ घुम रहा है। ग्रामीणों को आशंका बनी हुई है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना देते हुए वन्य विभाग को जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हिंसक जानवर नहीं मिला है। रेंजर आलोक तिवारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर यह फिशिंग कैट यानी बड़ी प्रजाति की जंगली बिल्ली है। फिलहाल, वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग पगचिन्ह सर्च कर रही है। पगचिन्हों के आधार पर स्पष्ट होगा कि बाग में घुम रहा वन्यजीव कौन सा जानवर है। ग्रामीणों को सर्तक रहने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: 2 घंटे चली बैठक में हुआ फैसला, हजारों कर्मचारियों की मांगें होंगी पूरी

 

संबंधित समाचार