पीलीभीत: नहीं थमे सियार के हमले, एक व्यक्ति घायल चार ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आबादी में सियार की दस्तक और हमले जारी हैं। अब भैंसहा ग्वालपुर गांव में सियार ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। सियार के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

मामला बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैंसहा ग्वालपुर का है। शनिवार को गांव के ही 52 वर्षीय रामदीन खेती करते हैं। वह खेत पर जा रहे थे। इस बीच सियार ने उनको हमला करके घायल कर दिया। शोर पर ग्रामीण जमा हुए और बचाया। वहीं चार अन्य ग्रामीणों पर भी हमला किया। हालांकि वह भाग गए। बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार सियार के हमले हो रहे हैं। मगर वन विभाग ने कोई सुध नहीं ली है।

संबंधित समाचार