भूकंप के चार दिन बाद मलबे से जिंदा निकाली गई बच्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तुर्की। तुर्की के तटीय शहर इजमिर में राहतकर्मियों ने शक्तिशाली भूकंप के चार दिन बाद एक अपार्टमेंट के मलबे के नीचे से एक बच्ची को जीवित निकाला है। आयदा गेजगिन नाम की लड़की को मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाते हुए देखा गया, उसे कंबल ओढ़ाया गया था। उसे निकाले जाने पर राहतकर्मियों ने ताली …

तुर्की। तुर्की के तटीय शहर इजमिर में राहतकर्मियों ने शक्तिशाली भूकंप के चार दिन बाद एक अपार्टमेंट के मलबे के नीचे से एक बच्ची को जीवित निकाला है। आयदा गेजगिन नाम की लड़की को मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाते हुए देखा गया, उसे कंबल ओढ़ाया गया था। उसे निकाले जाने पर राहतकर्मियों ने ताली बजाकर प्रसन्नता जाहिर की।

तुर्की के इस तीसरे सबसे बड़े शहर से राहतकर्मियों द्वारा और शव निकाले जाने के बाद भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता सात मापी थी। तुर्की की अन्य एजेंसियों ने इसे कम तीव्रता वाला बताया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज