मुरादाबाद से कश्मीर तक जल्द कर सकेंगे रेल यात्रा, पहाड़ों के बीच बनाई जा रहीं सुरंगें, रेल लाइन बिछाने का काम भी तेजी से जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे द्वारा उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत नई लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यात्री अगले साल से मुरादाबाद से कश्मीर तक ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

मौजूदा समय में मुरादाबाद से माता वैष्णो देवी जाने वाले लोग कटरा स्टेशन तक ही ट्रेन से सफर करते हैं। उसके बाद सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। लेकिन अब रेलवे कटरा व बनिहाल के 111 किमी लंबे सेक्शन को जोड़ रहा है। इसके तहत 17 किलोमीटर लंबी सुरंगों में रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 

वर्तमान में जम्मू से कश्मीर तक जाने के लिए लोगों को टैक्सी या अन्य परिवहन साधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसमें प्रति यात्री दो हजार रुपये तक खर्च होते हैं। रेल मार्ग से जुड़ने के बाद कश्मीर तक पहुंचने में समय व रुपये दोनों की बचत होगी। ट्रेन में कोच व क्लास के मुताबिक किराया कम रहेगा। बनिहाल से संगलदान के बीच रेल संचालन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का प्रमाणपत्र भी मिल गया है।

बनाई जा रही विस्टाडोम कोच बनाने की योजना

कश्मीर घाटी में रेल यात्रा के लिए रेलवे ट्रेनों में विस्टाडोम कोच लगाने की योजना बना रहा है। इन बोगियों में छत शीशे व मजबूत फाइबर की बनी होती है। यात्रियों को बाहर के दृश्य व पहाड़ स्पष्ट दिखाई देते हैं। बनिहाल से संगलदान तक 48 किलोमीटर के हिस्से में 11 सुरंगें और 16 पुल बनाए गए हैं। यूएसबीआरएल का काम पूरा होने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी चालू हो जाएगी।

यूएसबीआरएल परियोजना पर काम तेजी से किया जा रहा है, जिसके लिए एक अलग इकाई बनाई गई है। इसका काम अंतिम चरण में है। बहुत जल्द यात्री कश्मीर तक ट्रेन से सफर सकेंगे। मुरादाबाद होकर जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों का भविष्य में कश्मीर तक विस्तार किया जाएगा। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

यह भी पढ़ें- Unnao: एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर को दबोचा...हुआ निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका