मीरजापुर: शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकान जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक काफी नुकसान हो चुका था। लहंगपुर पुलिस चौकी …

मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकान जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत राजापुर गांव के निवासी शिव प्रसाद बिंद के मकान में अचानक विद्युत शार्ट सर्किट होने से निकली चिन्गारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक मकान में रखे सिलेंडर में धमाका हो गया, जिसमें एक महिला बाल-बाल बच गई। वहीं नरेश के मकान में लगी आग से उसकी बाइक और साठ हजार रुपए जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना में चार लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा