बरेली: शौहर को फंसाने के लिए रखा तमंचा, वायरल वीडियो से खुला राज तो महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

महिला का तमंचा रखते हुए वीडियो हुआ था वायरल, एक तमंचा और एक टॉय पिस्टल भी बरामद

बरेली, अमृत विचार। पति को फंसाने के लिए महिला ने ससुराल में तमंचा रख दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कर तमंचा और टॉय पिस्टल बरामद कर ली लेकिन पहने हुए कपड़े नहीं मिलने से महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब थाना सीबीगंज पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कपड़े बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला की पहचान गांव तिलियापुर निवासी निशा के रूप में हुई है। क्राइम इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गांव तिलियापुर के फैजान के घर में अवैध तमंचा रखा गया था। वीडियो में एक महिला तमंचा रखती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस फैजान के घर पहुंची तो वह मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी निशा घर पर मौजूद थी। निशा के इशारे पर पुलिस ने घर से तमंचा बरामद किया और एक टॉय पिस्टल भी बरामद की लेकिन वीडियो में महिला के पहने हुए कपड़े नहीं मिले, इसकी वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। रविवार को पुलिस ने महिला के घर से कपड़े बरामद किए और निशा को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा है। उसने अपने भाई शादाब के कहने पर अपने पति फैजान को फंसाने के लिए ससुराल में तमंचा रखा था। वह तमंचा भी उसके भाई शादाब ने लाकर उसे दिया था।

संबंधित समाचार