बरेली: जमीन पर बैठे रहे दिव्यांग...फिर भी नहीं गया सीएमओ साहब का ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से दिव्यांगों को इलाज में प्राथमिकता का आदेश है। लेकिन जिम्मेदार ही इस आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही नजारा हर सोमवार को सीएमओ कार्यालय में लगने वाले दिव्यांग शिविर में देखने को मिलता है। यहां सुबह से दिव्यांगों का तांता लगना शुरू हो जाता है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते दिव्यांग परेशान हो रहे हैं। दिव्यांगों के बैठने के लिए न तो पर्याप्त कुर्सियां हैं न ही शिविर में पहुंचने के लिए रैम्प बनी हुई है। सोमवार को बदइंतजामी के चलते कई दिव्यांग सीएमओ कार्यालय के बाहर ही जमीन पर बैठे नजर आए लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया।

संबंधित समाचार