Bahraich News: थाने में पहुंच गया तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंचाई कॉलोनी में विचरण करने वाला तेंदुआ लगा रहा दौड़

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर थाना परिसर में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ परिसर में विचरण करता दिखा। हालांकि देर रात होने के चलते किसी पर हमला नहीं है।

जिले में एक तरफ भेड़िया की दहशत है तो दूसरी तरफ सियार को लोग भेड़िया समझ कर मार रहे हैं। लेकिन अब तेंदुआ भी आबादी में दस्तक दे रहा है। जिले के मोतीपुर थाना परिसर में सोमवार रात को तेंदुआ पहुंच गया। थाना परिसर में कोई पुलिस कर्मी नहीं था, जिसके चलते हमला नहीं हो सका। विचरण करने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। 

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुआ थाना में आया था। वह कुछ देर बाद विचरण करने के बाद चला गया। उन्होंने बताया कि यह तेंदुआ सिंचाई कॉलोनी में रहने वाला है। कुत्ते के शिकार में वह बाहर आ जाता है। लोग सतर्कता बनाएं रखें।

ये भी पढ़ें- Bahraich News: महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर लगे रोक, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार