Bahraich News: महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर लगे रोक, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवसेना ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बहराइच, अमृत विचार। शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसमें महिला उत्पीड़न को रोकने और शारदीय नवरात्र में खुले में लगने वाले मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग की।

शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित शिवाकांत की अगुवाई में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने जिले में महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि जिले में हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही हैं। इस पर पुलिस अंकुश लगाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र में रास्तों पर पड़ने वाले बीफ़, मीट और चिकन की दुकान 15 दिनों तक बंद करवाए जाने की मांग की। इसके अलावा शहर में फैले अतिक्रमण, गोशाला में गायों की सुरक्षा और भोजन उपलब्ध करवाने समेत सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान जिला महासचिव जंग बहादुर सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार, शोभा राम, मिश्री लाल, शिव राम, राम मूरत, अखिलेश वर्मा, माधव राम, त्रिलोकी नाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Bahraich News: खेत की रखवाली को जा रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका