Shahjahanpur: सोकर उठी छात्रा, फिर उठाया खौफनाक कदम, नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुदागंज, अमृत विचार: 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

नगर के मोहल्ला सदर निवासी मनमोहन सिंह की पुत्री आराध्या नवोदित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार शाम को परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर नाराजगी हो गई। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे वह सोकर उठी और घर से पांच सौ मीटर की दूरी से निकली गर्रा नदी के कुचाई घाट पर पहुंच गई। 

यहां उसने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों  की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-  शाहजहांपुर: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, हादसे में सात मजदूर घायल

संबंधित समाचार