शाहजहांपुर: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, हादसे में सात मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घायलों में दो की हालत गंभीर, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुटार-पुवायां रोड पर गांव लक्ष्मीपुर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में पीछे ट्रॉली जुड़ी हुई थी, जिसमें तिरपाल लगाकर ऊपर तक मूंगफली का छिलका भरा गया था। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दो मजदूरों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली खुटार से पुवायां की ओर जा रहा था। ट्रॉली में वजन अधिक होने की वजह से थाना खुटार क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव मोहम्मदपुर ताजपुर निवासी पंकज, प्रदीप, इकलाख, वजीम, मोनिस, देवेंद्र और मुदासिव घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से  घायलों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने देवेंद्र और मुदासिव को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार