अयोध्या: छुट्टा मवेशियों को लेकर सपा सांसद ने अपने आवास पर ही दिया धरना, बोले- बीजेपी हराओ, छुट्टा मवेशियों से खेती बचाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को छुट्टा पशुओं के मामले को लेकर  इनायत नगर स्थित अपने आवास पर ही धरना दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सार्वजनिक स्थल पर धरने की अनुमति नहीं दी जिससे आवास पर ही धरना देना पड़ा। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसान आज छुट्टा पशुओं से तंग आ गया है। सरकार से मांग करता हूं कि जितने भी लोगों की मृत्यु आवारा पशुओं के हमले से हुई है, ऐसे मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए दिया जाय। सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी हराओ, छुट्टा मवेशियों से खेती बचाओ का नारा भी दिया। पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने कहा कि अब आप लोगों को सड़क पर आकर विरोध की जरूरत है।

सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्री रात दिन डेरा डाले हुए हैं। लेकिन बेरोजगार, नौजवानों की समस्या की तरफ उनका ध्यान नहीं जा रहा है। जिला महासचिव बख्तियार खान, अनूप सिंह, रामकुमार अवस्थी, डॉ माखनलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, राम तेज यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, वेद प्रकाश यादव, अधिवक्ता शिव शंकर आजाद सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता  पृथ्वीराज यादव व संचालन रामजी पाल ने किया।

यह भी पढ़ें:-Hardoi News: हरदोई में बुखार ने पकड़ी रफ्तार, मरीज हुए 1500 के पार, हास्पिटल में बढ़ाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव