बरेली: कल पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत
बरेली,अमृत विचार। पति की दीर्घायु व सदा सुहागिन रहने के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। कल(बुधवार) सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास पूर्ण करेंगी, तो वहीं पति भी अपनी पत्नियों को उपहार देंगे। कार्तिक कृष्ण पक्ष की …
बरेली,अमृत विचार। पति की दीर्घायु व सदा सुहागिन रहने के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। कल(बुधवार) सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास पूर्ण करेंगी, तो वहीं पति भी अपनी पत्नियों को उपहार देंगे।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत करने का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शंकर, मां पार्वती और चंद्रमा की पूजा करती हैं। सुहागिनों द्वारा रात में चंद्रमा के दर्शन कर पति की लंबी आयु और आरोग्य की कामना की जाएगी। इसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं।
पूर्व में करवा चौथ व्रत महिलाओं द्वारा साधारण तरीके से किया जाता था, लेकिन अब महिलाओं के साथ कई पुरुष अपनी पत्नी के साथ व्रत करने लगे हैं। वहीं, पति-पत्नी त्योहार पर एक-दूसरे को उपहार भी देने लगे हैं। इस पर्व के प्रति महिलाओं में उत्साह अधिक देखने को मिलता है।
ज्योतिर्विद पंडित सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार का यह व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग के साथ बुध का विशेष संयोग लेकर आ रहा है। यह योग पति की दीर्घायु कारक भी रहेगा। बताया कि मिथुन राशि का स्वामी भी बुध है, जिसके चलते समृद्धि कारक योग भी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार चंद्रोदय रात में 8:36 पर होगा इसके बाद ही श्रद्धालु महिलाएं चंद्रदेव का पूजन कर व्रत खोल सकेंगी।
किस महूर्त में कल्याणकारी होगी पूजा:
शाम 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त है। जबकि चंद्रोदय : रात 7:57 बजे होगा।
