बहराइच: 2 वर्ष पहले हो चुकी है महिला मौत, फिर भी निकल गए खाते से 40 हजार रुपए, बेटे ने की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम सोहबतिया निवासी एक महिला की मौत के बाद भी उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया गया। बेटे ने बुधवार को बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाया। तब खाते से रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहबतिया के मजरा टाड़पुरवा गांव निवासी सुंदरी देवी पत्नी अमिरका प्रसाद का खाता संख्या 21516537181 इमामगंज में स्थित इंडियन बैंक में संचालित है। 

महिला की मौत 12 दिसंबर 2022 को हो चुकी है। महिला की मौत के बाद भी खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुत्र चंद्रिका प्रसाद बुधवार को जब बैंक पहुंचा तो मां के खाते में रुपए नहीं दिखा। इस पर उसने स्टेटमेंट निकलवाई तो जानकारी हुई कि 21 अक्टूबर 2023 को दो बार में 20/20 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

cats

इस पर उसने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक विपुल सिंह से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस मामले में लीड बैंक प्रबंधक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह चेन्नई में हैं। सोमवार को पीड़ित को कार्यालय भेजें। समस्या का निदान करने का प्रयास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-Barabanki Crime News: मामूली कहासुनी के बाद युवक ने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार