Kanpur: अवनीश दीक्षित के साथियों के बैंक खाते सीज, किसके अकाउंट में मिले करोड़ों रुपये? यहां पढ़ें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित मैरी एंड मैरीमैन की 1000 हजार करोड़ की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कानपुर प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और उसके सहयोगियों की बैंक खाते की जांच में जुटी टीम को मुख्य आरोपी इनामिया हरेंद्र मसीह की पत्नी के खाते में 4.40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम की जानकारी मिली है। 

विवेचक ने झांसी स्थित बैंक से पत्राचार कर खाता सीज करा दिया। वहीं पुलिस ने अवनीश समेत उसके सहयोगियों के खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस टीम ने अवनीश दीक्षित और उसके सहयोगियों के करीब 25 बैंक खाते सीज करा दिए हैं। इसमें आनंदेश्वर एसोसिएट्स के साझीदारों, अवनीश दीक्षित के चार, उसकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित के चार, जमीन कब्जाने में सभी 11 नामजद आरोपियों और नगर निगम में काम करने वाली कंपनी के साझीदारों के खाते शामिल हैं। 

इसके साथ ही जानने का प्रयास कर रही थी कि इन खातों से किन कंपनियों और किन लोगों के साथ जमीनों के खेल में पैसों का लेनदेन हुआ है। इस बीच संपत्तियों और बैंक डिटेल की जानकारी में लगे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह भदौरिया को मुख्य आरोपी हरेंद्र मसीह की पत्नी संगीता मसीह झांसी के सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक के खाते में भी करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली। 

अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक के मैनेजर से पत्राचार किया तो पता चला कि संगीता ने 73 लाख, 41 हजार 125 रुपये के छह एफडीआर की हैं। जिसमें कुल चार करोड़, 40 लाख, 46 हजार, 750 रुपये हैं। जानकारी के बाद उन्होंने संगीता मसीह का भी खाता सीज करा दिया गया है। इसी तरह अन्य की भी खातों के ट्रांजेक्शन की जानकारी में पुलिस टीम जुटी है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच से ठीक पहले शाकीब अल हसन ने लोगों को चौंकाया, किया ये बड़ा ऐलान...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन