पीलीभीत में बुजुर्ग दंपती से तमंचे के बल पर बदमाशों ने की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर,  अमृत विचार: कस्बे से काम निपटाकर वापस जा रहे बाइक सवार दंपति को तीन बदमाशों ने जंगल में घेर लिया। असलाहों के बल पर तीनों ने महिला से सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद खलबली मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का चांट के रहने वाले रामनिवास पुत्र जटाशंकर ने बताया कि वह गुरुवार को बाइक से पूरनपुर गए थे। साथ में उनकी पत्नी सूरज देवी भी थी। करीब पांच बजे पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पूरनपुर धनाराघाट रोड हरीपुर रेंज के जंगल में तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि दो बदमाशों से तमंचा दिखाते हुए सूरज देवी के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिये।

मोबाइल छिपा लिया जो कि बदमाशों के हाथ नहीं लग सका। जब बदमाशों का विरोध किया तो तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।  घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार वापस हरीपुर गांव की ओर लौट गए। घर पहुंचे रामनिवास ने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो खलबली मच गई। सूचना मिलते थाना हजारा एसओ प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए अैर जानकारी की।

संबंधित समाचार