रामपुर में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से महिला की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया में हुई घटना

सैदनगर( रामपुर ) अमृत विचार : अजीमनगर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से भड़की आग ने महिला की जान ले ली। रसोई में खाना बनाते समय महिला आग की चपेट में आ गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। यहां रहने वाले निजामुद्दीन उर्फ बबलू की पत्नी रुशदा (22) बुधवार की शाम रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर रुशदा के कपड़ों में आग लग गई।

वह चिल्लाते हुए रसोई से बाहर भागी। महिला के कपड़ों से आग की लपटें उठती देख परिजनों के होश उड़ गए। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है

संबंधित समाचार