सीतापुर: बारिश में कच्ची दीवार ढही, एक की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के कमलापुर स्थित गवहिया गांव में तेज हवा और बारिश के बीच कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर गांव वासी एक किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं गृहस्वामी की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासनिक कर्मी  मौके पर पहुंच गए हैं। कमलापुर थानाक्षेत्र के गवहिया गांव में राशिद का कच्चा घर है। ग्राम प्रधान सूफियान के मुताबिक, सुबह से तेज हवाओं के बीच बारिश हो रही थी।

ऐसे में गांव का 15 वर्षीय महताब घर से दूध लेकर कुछ लोगों को देने गया। वापस लौटने पर बारिश और तेज हो गई तो वो राशिद के कच्चे घर के छप्पर के नीचे खड़ा हो गया। तभी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। मलबे में राशिद (50) पुत्र हसनू और महताब (15) पुत्र सरताज दब गए। घर के लोगों की चीख पुकार के बीच पड़ोस दौड़ पड़े।

आनन – फानन में मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद महताब की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में राशिद को अस्पताल भेजा गया है। खबर मिलने के बाद तहसीलकर्मी और इलाका पुलिस पहुंची। कुल प्रकरण की जानकारी लेखपाल ने सूचीबद्ध की।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly: यूपी विधानसभा की समितियों का हुआ गठन, सभापति नियुक्त

संबंधित समाचार