इरफान सोलंकी की बढ़ सकतीं मुश्किलें...सजा बढ़ाने की सरकार की अपील पर इस दिन होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी को मकान पर कब्जे के प्रयास में आगजनी के मामले में मिली सजा के खिलाफ दाखिल अपील और सजा बढ़ाने की सरकार की अपील पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। 

कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब आगामी 3 अक्टूबर की तिथि सुनिश्चित की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह (प्रथम) की खंडपीठ के समक्ष हुई। अगली तिथि पर अपील के साथ अन्य मामलों की एक साथ सुनवाई होगी। 

मालूम हो कि जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा नाम की महिला का घर जलाए जाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई थी। 

इसी सजा के खिलाफ सोलंकी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बता दें कि विधायक के खिलाफ नज़ीर फातिमा के घर पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी के मामले सहित 11 और मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मकान में गोकशी पर छापेमारी, पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल, ये सामान हुआ बरामद...

 

संबंधित समाचार